उत्तराखंड

जुआ खेलते पुलिस ने शहर के नामी-गिरामी घरों के 12 चश्में चिरागों को पकड़ा

उत्तराखण्ड
11 नवम्बर 2026
जुआ खेलते पुलिस ने शहर के नामी-गिरामी घरों के 12 चश्में चिरागों को पकड़ा
काशीपुर। पुलिस ने गड्डा कालोनी के एक मकान पर छापा मारकर शहर के नामी-गिरामी घरों के 12 चश्में चिरागों को पकड़ लिया उनके पास से लाखों रुपये बरामद हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि दिनांक 10.11.2026 को वह एसआई दिनेश चन्द्र, मीना रावत, देवेन्द्र सामन्त, एएसआई अजीत सिंह, प्रकाश सिंह बोरा, कां. दर्शन सिंह, सचिन कुमार व मनोज जोशी के साथ सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार के आदेश पर स्टेडियम तिराहे पर पहुंचे तो वहां सीओ प्रशांत कुमार, एसओजी के हे.कां. विनय कुमार तथा कां. हरीश गोस्वामी मौजूद मिले।

एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि इस दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गड्डा कालोनी के एक मकान में ऊपर मंजिल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर एसआई कौशल भाकुनी को बुलाया गया और मुखबिर द्वारा बताये गये मकान पर छापा मारा तो मकान के एक कमरे के अन्दर कुछ लोग घेरा बनाकर बैठे है जो कि पैसे की बाजी लगा रहे थे तथा पैसों की चाल दे रहे थे। जिस पर दबिश देकर 12 लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से ताश की गड्डी और 3,01,620 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई संजय सिंह के हवाले की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में चर्चिल जिंदल, अंशुल गोयल, अंकित अग्रवाल, विजय गर्ग, गुलफाम, सुभाष अली ,जय गर्ग, नितिन कुमार, वासु गौड़, गौरव सोनी, नमन अग्रवाल, आशुतोष तिवारी थाना काशीपुर शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *