उत्तराखंड

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक.दूसरे को दी शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड
9 नवम्बर 2026
दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक.दूसरे को दी शुभकामनाएं
काशीपुर। दीपावली का त्योहार रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही पूरा शहर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

रविवार शाम को लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई। पूजन के बाद दीपक जलाकर घरों को रोशन किया। मेन बाजार, नगर पालिका, रतन रोड, पुरानी सब्जी मण्डी समेत शहर के अधिकांश मोहल्लों में रोशनी की छटा बिखरी रही। बच्चों और युवाओं ने पटाखे, अनार, फुलझड़ी और फिरकी जलाकर त्योहार का आनंद लिया। आतिशबाजी से देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से चमकता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *