उत्तराखंड

मेयर दीपक बाली ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट

उत्तराखण्ड
31 अक्टूबर 2026
मेयर दीपक बाली ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट
देहरादून/काशीपुर। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस दौरान काशीपुर शहर के लिए ₹800 करोड़ के महत्वाकांक्षी ड्रेनेज प्लान को स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
साथ ही, ₹49 करोड़ की लागत से प्रस्तावित एकीकृत प्रशासनिक ब्लॉक एवं ₹32 करोड़ की लागत से गिरीताल झील के सौंदर्यीकरण की परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा दोनों परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, इन तीनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास अपने कर-कमलों से करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान भू-उपयोग उच्चीकरण शुल्क में कमी करने का अनुरोध किया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने शुल्क कम करने का आश्वासन दिया। साथ ही, काशीपुर के मास्टर प्लान को शीघ्र लागू करने तथा काशीपुर बार एसोसिएशन की मांग के अनुरूप विशेष एनडीपीएस न्यायालय की स्थापना करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से काशीपुर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि काशीपुर को एक विकसित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *