माक्षार्थ फाउंडेशन की नवरात्रि महोत्सव में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

नीरज ठाकुर
उत्तराखण्ड
17 अक्टूबर 2026
नवरात्रि महोत्सव में माक्षार्थ फाउंडेशन की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को द्रोणासागर ओपन थिएटर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में माक्षार्थ फाउंडेशन (रजि.) के कलाकारों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भजन, सदाबहार गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।
माक्षार्थ फाउंडेशन के कलाकारों ने अपनी गायन एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संगीत एवं कला को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय , श्रीमती लता शर्मा के साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। संरक्षकगण एवं आमंत्रित अतिथिगण ने संस्था के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रुचि वर्मा, उपसचिव तरुण वर्मा सहित अरुणा गुप्ता, मनोज गुप्ता, मीता शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव सक्सेना, दीपक शर्मा, मोनिका शर्मा, कोमल शर्मा, चारू कौशिक, संगीता यादव, श्वेता नागर, गायत्री नागर, विपिन सक्सेना, जितेंद्र वर्मा, अमित कुमार शर्मा, ऋतु शर्मा, दीपिका वर्मा, प्राची तिवारी, अनुराग मेहरा, शुभम लोहनी, विनीता शर्मा, संदीप सहगल, जय सिंह गौतम, वंदना डोबाल, तनीष्का रावत, अरुण चौहान, सूर्य प्रताप, संजीव शर्मा, सीमा चौहान, सुजाता शर्मा एवं योगेश जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के संस्थापक तरुण लोहनी ने सभी कलाकारों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संरक्षकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माक्षार्थ फाउंडेशन का उद्देश्य संगीत, कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज को जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ज्ञक्थ् नवरात्रि महोत्सव में संस्था को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जो सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने विशेष रूप से संरक्षक डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं श्रीमती लता शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और बहुमूल्य समय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तरुण लोहनी ने कहा कि माक्षार्थ फाउंडेशन भविष्य में भी संगीत, साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता का प्रसार करने तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा


