उत्तराखंड

आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां मंशा देवी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

उत्तराखण्ड
11 अक्टूबर 2026
आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां मंशा देवी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
काशीपुर। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. धर्मनगरी काशीपुर के प्राचीन मंशा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मां के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे है। धार्मिक मान्यता है कि मां मंशा मंदिर शक्तिपीठों में शामिल है. पौराणिक महत्व के कारण यह मंदिर काशीपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मुराद पूर्ण होती हैं.नवरात्रि को लेकर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया है.

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *