सुल्तानपुर पट्टी में स्कूली छात्राओं को दी नालसा डॉन स्कीम- 2025 विषय पर विस्तार पूर्वक को जानकारी
उत्तराखण्ड
9 अक्टूबर 2026
सुल्तानपुर पट्टी में स्कूली छात्राओं को दी नालसा डॉन स्कीम- 2025 विषय पर विस्तार पूर्वक को जानकारी
सुल्तानपुर पट्टी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में नालसा डॉन स्कीम- 2025 विषय पर छात्राओं को विस्तार पूर्वक को जानकारी दी गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी में प्रधानाचार्य श्रीमती अनुराधा की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में तहसील बाजपुर के पराविधिक कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को नालसा डॉन योजना -2025 विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जानकारी देते हुए बताया कि नालसा डॉन स्कीम योजना-2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा शुरू की गई एक संशोधित और व्यापक योजना है। यह पुरानी योजना नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं और नशा उन्मूलन योजना)- 2015 का अपडेट रूप है जिसे बदलते समय और आधुनिक चुनौतियां जैसे सिंथेटिक ड्रग्स और ऑनलाइन तस्करी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, इसका मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ स्कूलों,कॉलेजों,ब्लॉकों और गांव में कानूनी साक्षरता और जन जागरूकता अभियान चलाना तथा नशा पीड़ितों और उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना एवं पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और परामर्श से जोड़ना तथा प्रभावित लोगों के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में वापस लाना तथा समुदाय स्तर पर समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य और कल्याण मार्गदर्शन प्रदान करना है। छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं एवं नालसा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई। पराविधिक कार्यकर्ता रूना पारुल ने छात्राओं को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता सुनीता,गीता जोशी, शिवानी, अंजली, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।


