उत्तराखंड

श्रीरामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की रामलीला की शुरूआत

उत्तराखण्ड
9 अक्टूबर 2026
श्रीरामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की रामलीला की शुरूआत
काशीपुर। दशहरा पर्व को लेकर शहर में श्रीरामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की रामलीला की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। स्थानीय कारोबारी और युवा कलाकार अपनी व्यस्तता के बावजूद दिन-रात रिहर्सल में जुटे हैं। रामलीला मंचन की शुरुआत 8 अक्तूबर से शंकर-रावण संवाद के साथ शुरू हुई।

मुख्य बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने नमक वालों की धर्मशाला परिसर में वर्ष 1959 में हकीम दीवान चंद्र गुलाटी, ज्ञानचंद्र डाबर समेत पंजाबी समाज के सहयोग से श्रीरामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की स्थापना हुई थी। तभी से शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस वर्ष क्लब 67वां वार्षिकोत्सव मनाएगा।

क्लब के अनिल सिंधवानी और नवीन अरोरा ने बताया कि मंचन की खासियत यह है कि शुरुआत से अब तक बाहरी कलाकारों को नहीं बुलाया गया। शहर के व्यापारी और युवा ही अलग-अलग किरदार निभाकर परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं को जीवंत बनाने के लिए नियमित रिहर्सल कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *