उत्तराखंड

काशीपुर में पायतेवाली रामलीला का विधिवत शुभारंभ

उत्तराखण्ड
8 अक्टूबर 2026
काशीपुर में पायतेवाली रामलीला का विधिवत शुभारंभ
काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी (रजि.), काशीपुर द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों का प्रतीक है। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सत्य की राह पर चलने और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों से परिचित होने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, मुकेश शर्मा, जनरल मैनेजर महेश चन्द्र अग्रवाल, मैनेजर मनोज कुमार अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र मेहरोत्रा, राजेंद्र माहेश्वरी, विवेक अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मदन ठाकुर, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे, विजय चौधरी, वेद पाल, अलका पाल, अश्वनी छाबड़ा, संदीप सहगल, हरीश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, कलाकार और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *