उदय राज हिन्दू इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता
उत्तराखण्ड
28 सितम्बर 2026
उदय राज हिन्दू इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता
काशीपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत उदय राज हिन्दू इंटर कॉलेज में आयोजित भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विचारों का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन नन्हे प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
इस दौरान प्रिंसिपल उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज बृजेश गुप्ता , मेजर मुनीश कांत , मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस , वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक गोयल , प्रिंसिपल राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी हबीब अहमद , अध्यापक राजेन्द्र कुमार जैन , अध्यापक मनोज मिश्रा, अध्यापक कौशल कुमार , समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे।


