कांग्रेस की नगर में विरोध स्वरूप एक पदयात्रा शाम 5 बजे
उत्तराखण्ड
14 अगस्त 2026
कांग्रेस की नगर में विरोध स्वरूप एक पदयात्रा शाम 5 बजे
काशीपुर। महानगर/जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, काशीपुर श्रीमती अलका पाल ने कहा कि भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों के द्वारा हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रैली स्थल को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण कर अपनी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाया गया है। इसके विरोध स्वरूप एक पदयात्रा काशीपुर में शुक्रवार, 14 अगस्त को शाम 5 बजे निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप चौक से आरंभ होकर तहसील गेट के सामने से गुजरकर, पंत पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर पेट्रोल पंप के सामने से होकर पदयात्रा पुनः महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने समस्त कांग्रेस जन, पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद व अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान किया है।


