उत्तराखंड

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी पहुंचे, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखण्ड
8 अगस्त 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी पहुंचे, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच गये हैं. वे यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हल्द्वानी का रामलीली ग्राउंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ है.

मंच पर मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं. थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता मौजूद है.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली विधानसभा चुनाव का आगाज है. कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के जरिये अपने लिए माहौल तैयार करने की कोशिश कर ही है. यही कारण है कि कांग्रेस संगठन ने रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया है. रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने सभी जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया.

वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसे आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की इस जनसभा से चुनावी शंखनाद किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *