उत्तराखंड

एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

उत्तराखण्ड
2 अगस्त 2026
एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान
सितारगंज। एनएसएस ने एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय लटवाल के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रेनु रानी बंसल ने किया। श्रम सत्र में स्वयंसेवियों ने परिसर की साफ-सफाई की। बौद्धिक सत्र में योग विशेषज्ञ ललित मोहन जोशी ने स्वयंसेवियों को विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। स्वयंसेवियों से दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की। वहां अरुण प्रताप, निशा कुमारी, अजय कुमार, राहुल कुमार, देव, अंशिका जायसवाल, निभा कुमारी, छाया कश्यप, शीतल, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा नवेलिया, सुहानी कुमारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *