उत्तराखंड

रुद्रपुर को मिलेगा उत्तराखंड का भव्य प्रवेश द्वार (Gateway of Uttarakhand) 

उत्तराखण्ड
17 जुलाई 2026
रुद्रपुर को मिलेगा उत्तराखंड का भव्य प्रवेश द्वार (Gateway of Uttarakhand)
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिव अरोड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रपुर को जल्द ही उत्तराखंड का एक भव्य एवं आधुनिक प्रवेश द्वार (Gateway of Uttarakhand) मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और प्रदेश में आने वाले लोगों पर रुद्रपुर की सकारात्मक एवं आकर्षक छवि प्रस्तुत करेगी।
विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण तथा अन्य जनहित की योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि रुद्रपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार का निर्माण केवल एक सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं, बल्कि रुद्रपुर की नई पहचान का प्रतीक होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच का लाभ रुद्रपुर को लगातार मिल रहा है और आने वाले समय में शहर को कई अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की भी सौगात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *