उत्तराखंड

लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग में लगभग सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही होगी शुरू!

उत्तराखण्ड
14 जुलाई 2026
लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग में लगभग सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही होगी शुरू!
रामनगर। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग में लगभग सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही
के लिए सासंद अनिल बलूनी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट पर दिन की दूसरी खुशखबरी साझा करते बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी द्वारा लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग से जुड़े सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश में प्रयुक्त कमर्शियल वाहन शब्द को लेकर उत्पन्न की जा रही सभी भ्रमों को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है।

https://www.facebook.com/BJP.anilbaluni?__cft__[0]=AZalEumeeGhN4FpEaO6aUfoYWps8L7XLulqco0vmQgfgY1_AGaY-6weu08F–LMhGlGxmVXkiQgZZg078fYfvZ-y7tPfYy8f-hTpQtqBu96leK9PZt9Iz8tKjpeG2eQd5C_md54D-UpsMeG1-Cs_txjX&__tn__=%3C%3C%2CP-R

सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी ने आज इस मार्ग पर सवारी गाड़ियों, सरकारी बसों, गढ़वाल मोटर ओनर यूनियन द्वारा संचालित बसों, स्कूल बसों, किसानों के ट्रैक्टर एवं भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों के पूर्ण संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह निर्णय क्षेत्र की जनता, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे समय से इस विषय मे किये गये प्रयासों को आज सार्थकता प्राप्त हुई है।

उन्हांेेने इस जनहितकारी निर्णय के लिए सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी एवं सभी संबंधित अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।

आपको बता दे कि यह लगभग 11.5 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग हैए जिसके कोटद्वार और हरिद्वार के बीच की दूरी लगभग 22 किलोमीटर (कुछ मामलों में 65 किलोमीटर तक का चक्करद्ध कम हो जाएगी और कोटद्वार क्षेत्र का देहरादून और हरिद्वार से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई उड़ान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *