उत्तराखंड

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का कॉर्बेट इन होटल में छापेमारी

उत्तराखण्ड
18 जून 2026
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का कॉर्बेट इन होटल में छापेमारी
बाजपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को नैनीताल रोड स्थित कॉर्बेट इन होटल में छापेमारी की। टीम ने देह व्यापार के आरोपी में एक युवती समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। एएचटीयू प्रभारी संगीता चंद के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नैनीताल रोड स्थित कार्बेट इन होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर होटल में छापा मारा। टीम को देख कुछ युवतियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। कुछ दिन पूर्व इस होटल में स्थानीय लोगों ने हंगामा कर अनैतिक कार्यों को तुरंत बंद करने की मांग की थी। प्रभारी संगीता चंद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और होटल को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी अनैतिक कार्य कर रहे हैं उन पर कार्रवाई होगी। टीम में सुरेश गिरी, गीता जोशी, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *