उत्तराखंड

अग्निशमन विभाग का काशीपुर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

उत्तराखण्ड
5 जून 2026
अग्निशमन विभाग का काशीपुर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
काशीपुर। अग्निशमन विभाग ने काशीपुर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ एक विशेष अग्नि सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों को नोटिस थमाकर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की सख्त हिदायत दी गई है।
गुरुवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने रामनगर रोड सहित क्षेत्र के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों में अचानक छापेमारी की। टीम ने क्षेत्र के देवभूमि होटल, रामनगर रोड स्थित होटल द ब्लिस , हाउस आफ यूके बार एंड रेस्टोरेंट, बी डाट कार्बेट रिजार्टख, उद्पी कैफे एंड रेस्टोरेंट, शान ए पंजाब ढाबा, द स्पाइसी प्लेनेट में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान टीम ने बारीकी से जांच की कि क्या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रतिष्ठान पूरी तरह तैयार हैं या नहीं। टीम ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनके चालू होने की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्ग की सुगमता, बिजली की वायरिंग की स्थिति, फायर अलार्म सिस्टम और फायर फाइटिंग सिस्टम की कार्यशीलता, आपदा या आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी की व्यवस्था को चेक किया। निरीक्षण के दौरान जिन भी होटलों या रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुसार आवश्यक उपकरण नहीं मिले या लापरवाही पाई गई, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर तय समय के भीतर सुधार न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *