गंगा दशहरा – शहर में तीन दिन सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद
उत्तराखण्ड
23 मई 2026
गंगा दशहरा – शहर में तीन दिन सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद
हरिद्वार। गंगा दशहरा स्नान पर्व और वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 23, 24 और 25 मई के लिए यातायात प्लान जारी किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 23 मई की रात 12 बजे से गंगा दशहरा समाप्त होने तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 24 मई रात 8 बजे से बसें, ट्रैक्टर और बड़े यात्री वाहन चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
24 मई सुबह 3 बजे से दिल्ली और मेरठ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। देहरादून की ओर से आने वाले बड़े वाहन लालजीवाला और नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन नीलधारा व गौरीशंकर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।


