उत्तराखंड

दिन-ब-दिन गर्मी अपने तेवर दिखा रही

दिल्ली
19 मई 2026
दिन-ब-दिन गर्मी अपने तेवर दिखा रही
काशीपुर। दिन-ब-दिन पारा चढ़ रहा है और गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। लू के थपेड़ों ने मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। बढ़ती तपिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और सभी जिलों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में आगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए हैं। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलों को एडवाइजरी जारी कर सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है कि अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आमजन को दोपहर में बाहर न निकलने व अन्य जरूरी कदम उठाने के प्रति जागरूक किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन व गर्मी जनित बीमारियों से निपटने हेतु अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, विद्यालयों, निर्माण स्थलों एवं बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *