हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती
उत्तराखण्ड
9 मई 2026
हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती
काशीपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर काशीपुर में क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा-अर्चना पंडित हर्षवर्धन सारस्वत द्वारा विध्-िविधन से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विजय सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं बल्कि त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्र प्रेम के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने समाज से एकजुट होकर सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का आ“वान किया। इस दौरान राज्य मंत्री सीमा चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। इस कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली, अध्यक्ष विजय सिंह सोलंकी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह चौहान , संजय रावल, सोमपाल सिंह, प्रमोद सिंह तोमर, गीता चौहान , अनुराग सिंह सोलंकी, डा. तरूण सोलंकी, मोहन सिंह बिष्ट, शयोपाल सिंह चौहान, डीपी सिंह चौहान, डॉ. नरेश चौहान , अमित सिंह, ठाकुर विपिन चौहान , अजय प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, राजीव चौहान , अशोक सिंह, इन्द्रराज सिंह, आनंद वीर सिंह, यशवधर््न प्रताप सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, शिवम् ठाकुर, सुरेश सिंह जीना, चन्द्रहाश डंगवाल, यश प्रताप सिंह, कार्तिके तोमर, संजय सिंह, विनोद चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


