उत्तराखंड

हरिद्वार में बैसाखी के पर्व पर बड़ी धूमधाम

उत्तराखण्ड
13 अप्रैल 2026
हरिद्वार में बैसाखी के पर्व पर बड़ी धूमधाम
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी के पर्व का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. आज सोमवार सुबह से हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है, पूरे मेला क्षेत्र को जोन और 10 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है. पुलिस बल के साथ पीएसी, बीडीएस, और जल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. ग्रह नक्षत्रों के अनुसार दो दिनों तक बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा. पंजाब और हिमाचल में 13 अप्रैल को भी बैसाखी मनाई जाती है. लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कल 14 अप्रैल को बैसाखी मनाई जाएगी. इसलिए कल हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने का अनुमान है.

मान्यता है कि बैसाखी के दिन सूर्य, मकर राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं. ज्योतिष के अनुसार सूर्य की दिशा में परिवर्तन के साथ ऋतु में भी परिवर्तन होता है. नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज त्रिपाठी बताते है कि बैसाखी पूर्णिमा के दिन गंगा पूजन, सूर्य पूजन, गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मनुष्य के जीवन मे सुख समृद्धि आती है और यही कारण है कि दूर दूर से आये श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा घाटों पर उमड़े हैं. उन्होंने बताया कि पंजाब हिमाचल के लोग 13 अप्रैल को ही बैसाखी का पर्व मनाते हैं.

लेकिन 14 अप्रैल को भी बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा. कल सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य, मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए कल भी श्रद्धालु गंगा स्नान और दान करेंगे. बताया कि बैसाखी से नव सौर वर्ष शुरू होने के साथ शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. गंगा स्नान के बाद अपने तीर्थ पुरोहित और गुरुओं को मौसमी फल और रस वाले पात्र दान करने से दस हजार तपस्या का फल प्राप्त होता है. तड़के से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. हरकी पौड़ी पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमा रहे हैं. मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान और गंगा पूजन करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही कारण है कि उत्तर भारत समेत कई राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं. मां गंगा में स्नान दान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं.

बैसाखी पर्व के स्नान पर धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. ज्योतिषीय गड़ना के अनुसार 14 अप्रैल को भी बैसाखी पर्व के योग बन रहे है और इसी दिन भीमराव अंबेडकर जयंती है. इसके अलावा सद्भावना सम्मेलन चल रहा है. कल 14 अप्रैल को भी लोग गंगा स्नान करेंगे. इसलिए हरिद्वार में भारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. तीन दिन का यातायात प्लान लागू कर दिया गया है. निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था बनाई गई है और शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *