मां बाल सुंदरी देवी का डोला चैती मंदिर पहुंचा
उत्तराखण्ड
26 मार्च 2026
मां बाल सुंदरी देवी का डोला चैती मंदिर पहुंचा
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी का डोला आज सप्तमी और अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि में चैती मंदिर के लिए रवाना हुआ। मंदिर पहुंचने के बाद तड़के प्रथम पहर की आरती हुई
डोला चैती मंदिर में ले जाने से पूर्व बुधवार को मोहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री के आवास पर बुधवार प्रातः विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने शाम चार बजे मां की मूर्ति श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी गई। सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
पं. दयाशंकर जोशी ने पंडा परिवार के साथ रात 12 बजे से पूजा-अर्चना शुरू की जो तीन बजे तक चली। मुख्य पंडा पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार सुबह 11 से रात 12 बजे तक भक्त उनके आवास पर माता के दर्शन करे।
गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मां का डोला सुबह 3 से 3.30 बजे के बीच के पंडा आवास से चैती मंदिर के लिए प्रस्थान हुआ जहां मां बाल सुंदरी प्रथम पहर की आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालु मा के दर्शन शुरू हुए।


