उत्तराखंड

जसपुर से 2 शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
24 मार्च 2026
जसपुर से 2 शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार
जसपुर । प्रदेश में ‘अपराध मुक्त देवभूमि’ अभियान को साकार करते एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में कोतवाली जसपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से 12 बोर की पंप एक्शन गन, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

आपको बता दें कि एसपी स्वप्न किशोर सिंह, सीओ काशीपुर तथा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 24.3.2026 को एसटीएफ कुमाऊं व जसपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 हथियार तस्करों को पतरामपुर अंडर पास, सर्विस रोड कट, जसपुर से गिरफ्तार किया दोनों अभियुक्तों के पास से 1. अभियुक्त के पास से एक .32 बोर पिस्टल अवैध व 5 जिंदा कारतूस तथा दूसरे अभियुक्त से एक .32 बोर पिस्टल व 5 कारतूस बरामद हुए तथा अभियुक्तों के वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से 2 पंप एक्शन गन 12 बोर बरामद हुई हैं। पुलिस ने हथियार तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाली जसपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम टीम में चौकी प्रभारी पतरामपुर एसआई गोविंद सिंह मेहता, कां. विक्रम सिंह तथा सुभाष चंद्र
तथा एसटीएफ कुमाऊं टीम में एसआई विनोद जोशी, हे.कां. महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, कां. वीरेंद्र चौहान तथा जितेंद्र कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *