रामनगर नेशनल हाईवे सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस दिया ज्ञापन
उत्तराखण्ड
23 मार्च 2026
रामनगर नेशनल हाईवे सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस दिया ज्ञापन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में उप जिलाधिकारी काशीपुर कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर रामनगर को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि काशीपुर से रामनगर जाने वाली यह नेशनल हाईवे सड़क लंबे समय से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सहित कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ता है,जिसके चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक इस मार्ग से गुजरते हैं।
सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं की संभावना बनी रहती है,जिससे यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। साथ ही, बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच उत्तराखंड की सड़कों को लेकर नकारात्मक छवि भी बन रही है, जो पर्यटन के लिए चिंताजनक विषय है।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र निर्देश जारी किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और पर्यटन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन अरुण चौहान अर्पित मेहरोत्रा सुभाष पाल हरीश एडवोकेट मनोज जोशी विमल गुड़िया अनीस अंसारी, ब्रह्मपाल, चंद्र भूषण डोभाल, विनोद शर्मा होंडा, रवि पपने, सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


