उत्तराखंड

34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार

उत्तराखण्ड
2 सितम्बर 2025
34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार
देहरादून। प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

असल में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की 105 योजनाओं का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करती हैं। इनमें से प्रति वर्ष 35 योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।

इस बार यह संख्या 34 है।
इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पुरस्कार
जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार मिलेगा उनमें अल्मोड़ा की सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल, बागेश्वर जिले की मुन्नी, रावत चमोली की भागा देवी, शोभा देवी, सरोजनी देवी और चंपावत की दीपा पांडे, देहरादून की पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी, हरिद्वार की वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा और नैनीताल की नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, पौड़ी की ऊषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना, पिथौरागढ़ की विमला रावल, जानकी भंडारी, रुद्रप्रयाग की सुनीता भट्ट टिहरी की ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा, उधम सिंह नगर की साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली और उत्तरकाशी की सुनीता भट्ट, मंजू पंवार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *