29 फरवरी को नगर में जन्मे पांच बच्चे आखिर यह दिन क्यों है अनोखा
उत्तराखण्ड
1 मार्च 2024
29 फरवरी को नगर में जन्मे पांच बच्चे आखिर यह दिन क्यों है अनोखा
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पांच गर्भवतियों को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार महेशपुरा निवासी आरती ने सुबह 4.20 बजे और सैनिक कॉलोनी निवासी शिवानी ने 5.22 बजे पुत्र को जन्म दिया। लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी प्रीति ने सुबह 7.31 बजे, नंदरामपुर निवासी कंचन ने सुबह 10.31 बजे और गिधोरा निवासी जीतो कौर ने 12.31 बजे पुत्री को जन्म दिया है। जिन बच्चों का जन्म 29 फरवरी को होता है, उन्हें लीपलिंग कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन पैदा होने वाले बच्चे प्रतिभा व भाग्य के धनी होते हैं। लीप डे पर बच्चों के जन्म को सभी अनोखा मान रहे है। बच्चों के जन्म दिन मनाने के बारे में जब पूछा गया तो लोगों का कहना था कि हर चौथे साल बच्चे का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा।