उत्तराखंड

19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखण्ड

19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. तीर्थपुरोहितों ने आज जिला मुख्यालय में चैत्र नवरात्र के अवसर पर यह दिन निकाला. तीर्थ पुरोहितों ने कहा गंगा जी की विग्रह डोली 18 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी. 19 अप्रैल को सुबह गंगोत्री पहुंचने पर धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

 

बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाट छह माह श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि और समय का हिन्दू पंचाग अनुसार घोषणा कर दी गई है. समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया अक्षया तृतीया पर 19 अप्रैल को शुभ लाभ बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी.

 

रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी. उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी. उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे. 19 अप्रैल को मां यमुना के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

 

कपाट खोलने की तिथि पर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस वर्ष मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी. इसके साथ ही मंदिर परिसर समेत गंगा घाट पर भी गैर सनातनी लोगों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा.

 

समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने कहा यह पहली बार है जब गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया गया है. उन्होंने शासन प्रशासन से इसमें सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कहा मंदिर समिति रीति रिवाजों और परंपराओं को बचाने के लिए कड़े कदम उठाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *