उत्तराखंड

15 दिसम्बर को ’पेंशन अदालत-2025 का आयोजन

उत्तराखण्ड
29 अगस्त 2025
15 दिसम्बर को ’पेंशन अदालत-2025 का आयोजन
बरेली । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 15 दिसम्बर, 2025 को ’पेंशन अदालत-2025 का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में इज्जतनगर मंडल पर भी 15 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर में ’पेन्शन अदालत’ का आयोजन किया जायेगा। सभी पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर अपना प्रतिवेदन सभी संलग्कों सहित तीन प्रतियों में मंडल कार्यालय, इज्जतनगर के ई.जी.आर.एस. (म्ळत्ै) केन्द्र पर जमा कर दे अथवा डाक द्वारा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर के पते पर पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु 1 सितम्बर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक पूर्ण विवरण के साथ भेज दें। इसके बाद प्राप्त प्रतिवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा बल्कि सामान्य तौर पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *