दिल्ली

12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ी

उत्तराखण्ड
30 नवम्बर 2025
12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ी
नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया की समयसीमा को एक सप्ताह बढ़ा दिया है. अब मतदाता सूची रिविजन से जुड़े सभी चरण नई तारीखों के मुताबिक पूरे किए जाएंगे. 12 राज्यों में एसआईआर अब 11 दिसंबर तक अपडेट किया जा सकता है. अब ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को जारी होगा.

इससे पहले एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक थी. यानी सिर्फ 4 दिन शेष रह गए थे. अब 7 दिन समय-सीमा बढ़ने से अंतिम तिथि 11 दिसंबर हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *