101 प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह में माक्षार्थ फाउंडेशन के संरक्षक व सदस्य हुए सम्मानित
उत्तराखण्ड
8 सितम्बर 2026
101 प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह में माक्षार्थ फाउंडेशन के संरक्षक व सदस्य हुए सम्मानित
काशीपुर। श्री श्याम मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित 101 प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह में माक्षार्थ फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे एवं डॉ. रजनीश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के दौरान माक्षार्थ फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम्, हनुमान चालीसा एवं श्री श्याम भजनों की प्रस्तुति भी दी गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित लोगों ने प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने अपनी पूरी टीम की ओर से कार्यक्रम के आयोजक अमित शर्मा एवं श्रीमती शालिनी शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
तरुण लोहनी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि माक्षार्थ फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े आयोजनों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम में माक्षार्थ फाउंडेशन के तरुण लोहनी, अनूप गुप्ता, गोपाल ठाकुर, अशोक शर्मा, राजीव सक्सेना, विनोद पंत, कौशल किशोर पंत, अनुराग मेहरा डॉक्टर महेंद्र सिंह गोले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


