उत्तराखंड

होली है – नगर में आज निकलेगी भव्य फूलों की होली यात्रा

उत्तराखण्ड
2 मार्च 2026
होली है – नगर में आज निकलेगी भव्य फूलों की होली यात्रा
काशीपुर। काशीपुर में श्री राधा कृष्ण होली महोत्सव समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी भव्य फूलों की होली यात्रा निकाली जा रही है जो पिछले कई वर्षों की एक सुंदर परंपरा बन चुकी है। आज 2 मार्च 2026 को आयोजित इस शोभायात्रा में श्री बांके बिहारी मंदिर से फूलों की होली की शुरुआत होगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहेंगे।
यह कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध राधा कृष्ण परिवार द्वारा आयोजित किया जाता है। यह शोभायात्रा श्री बांके बिहारी मंदिर से 12 बजे शुरू होकर किला बाजार पुरानी सब्जी मंडी मुख्य बाजार और नगर निगम रोड से होकर निकलेगी। इस यात्रा में फूलों की होली मुख्य आकर्षण होती है जिसमें राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर फूलों की वर्षा की जाती है।
यह आयोजन काशीपुर में पिछले 18 वर्षों से भी अधिक समय से सफलतापूर्वक चल रहा है। नगर में होली के उत्साह को बढ़ाता है। यह यात्रा गंगे बाबा मंदिर के पास के क्षेत्रों में भी आकर्षण का केंद्र रहती है जहाँ लोग होली की मस्ती में नाचते-गाते दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *