उत्तराखंड

हड़ताल के कारण साल के दूसरे दिन भी यात्री और पर्यटक परेशान

उत्तराखण्ड
2 दिसम्बर 2023
हड़ताल के कारण साल के दूसरे दिन भी यात्री और पर्यटक परेशान
उधम सिंह नगर। साल के दूसरे दिन भी यात्री और पर्यटक परेशान हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से हिट एंड रन को लेकर बनाए जा रहे नए कानून के विरोध में वाहन चालक सड़क पर उतरे हैं। वहीं, नए साल के पहले दिन भी केंद्र सरकार के हिट एंड रन को लेकर नए कानून के खिलाफ प्रदेश की सड़कों पर चालक वाहनों के स्टेयरिंग छोड़ उतर आए। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने नए प्रावधान के खिलाफ तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। रोडवेज, निजी बसों के साथ ही मैजिक और विक्रम के पहिए जाम रहे। चालकों के हड़ताल पर चले जाने से परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई। आक्रोशित चालकों ने प्रदर्शन कर सरकार से कानून शीघ्र वापस लेने की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। कई चालक हड़ताल की जानकारी नहीं होने पर रोडवेज बसों में यात्री लेकर निकले लेकिन हड़ताल की जानकारी के बाद उन्होंने नजदीकी डिपो पर बसों को खड़ा कर यात्रियों को किराया वापस कर दिया। रुद्रपुर डिपो में रोडवेज चालक और परिचालकों ने धरना प्रदर्शन किया। रुद्रपुर में सीएनजी टेंपो चालक भी हड़ताल में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *