सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान सहित भूकंप के तेज झटके
नई दिल्ली।
10 जुलाई 2025
सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान सहित भूकंप के तेज झटके
नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह झटके सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर आए. भूकंप के कारण लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, जमीन 10 सेकेंड तक हिलती रही.
भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है. झज्जर में करीब दो मिनट के अंदर दो बार झटके महसूस किए गए. पहला झटका सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर और दूसरा हल्का झटका 9 बजकर 10 मिनट पर आया. इससे आसपास के इलाके भी हिल गए और लोग डरे हुए थे.


