उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
28 फरवरी 2026
सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया. यह मेला कल 27 फरवरी से शुरू होकर 15 जून तक की सरकारी अवधि तक चलेगा. पूर्णागिरी मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. सीएम धामी वर्ष 2021 से हर वर्ष इस मेले के शुभारंभ करते हैं. आज सीएम धामी ने कई विकास योजनाओ का लोकार्पण शिलान्यास भी किया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचे. यहां उन्होंने उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया. इस मौके पर सीएम ने चंपावत जिले की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास भी किया. सीएम के साथ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी मेला उद्घाटन अवसर पर शिरकत की. सीएम धामी ने आयोजित कार्यक्रम में कहा उनका सौभाग्य है कि वर्ष 2021 से लगातार उन्हें इस मेले में हर वर्ष आने का अवसर मिल रहा है.

सीएम धामी ने कहा मां पूर्णागिरी के दरबार में आकर उन्हे बेहद शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. बचपन से ही उन पर मां शारदा एवं मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद रहा है. प्रदेश सरकार इस प्रसिद्ध धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए काम कर रही है. टनकपुर से लेकर मां पूर्णागिरी धाम तक स्थाई पथ प्रकाश व्यवस्था को जल्द कराया जाएगा. प्रशासन मेला क्षेत्र में इंट्रीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट पर भी काम कर रहा है. शारदा रिवर फ्रंट के तहत इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. इसके अलावा चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर के तहत 430 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *