समर्थ पोर्टल में आज आखिरी डेट आज कर ले पंजीकरण
उत्तराखण्ड
19 अगस्त 2025
समर्थ पोर्टल में आज आखिरी डेट आज कर ले पंजीकरण
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज जब सोमवार को खुला तो प्रवेश के लिए युवा उमड़ पड़े। प्रवेश प्रभारी डॉ. नवल लोहनी ने बताया कि सोमवार को कुल 174 प्रवेश हुए। बीए में प्रथम सेमेस्टर में 120, बीएससी गणित में नौ और बीएससी बॉयोलॉजी में 18 एडमिशन हुए। बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा में पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल आज 19 अगस्त तक खुला रहेगा। जिसे भी पंजीकरण कराना है, वह आज मंगलवार को हर हाल में करा लें। कहा कि पूर्व में कई बार समर्थ पोर्टल की डेट मुख्यालय स्तर पर बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में आज 19 अगस्त इसकी आखिरी डेट है। जिन्हें भी प्रवेश लेना है उन्हें इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है।

