उत्तराखंड

सड़क किनारे खड़ा एक सांभर डियर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा

उत्तराखण्ड
25 नवम्बर 2025
सड़क किनारे खड़ा एक सांभर डियर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा
रामनगर। रामनगर मेें इन दिनों एक सांभर डियर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लैंडस्केप में यह सांभर इंसानों से इतना घुल-मिल गया है कि बेझिझक सड़क किनारे खड़ा होकर लोगों के साथ सेल्फी तक खिंचवा रहा है. रामनगर क्षेत्र में कोसी कैफे और बैराज के पास यह ‘सेल्फी वाला सांभर’ अब स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गया है.

व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच घूमते हुए यह अक्सर राहगीरों का ध्यान खींच लेता है, जो भी यहां से गुजरता है, अपनी गाड़ी रोककर इसके साथ फोटो और सेल्फी लेने लगता है. हैरानी की बात यह है कि यह सांभर बिल्कुल भी डर महसूस नहीं करता. सहज रूप से लोगों के करीब आ जाता है. अब तक इसे किसी को नुकसान पहुंचाते भी नहीं देखा गया है. वन विभाग की टीम कई बार इस सांभर को पकड़कर जंगल के भीतर छोड़ चुकी है, लेकिन हर बार यह वापस आबादी की ओर लौट आता है. वनकर्मियों का मानना है कि लगातार इंसानों के संपर्क में रहने की आदत और सड़क किनारे लोगों से मिलने वाला प्यार की वजह इसे बार-बार शहर की ओर खींच लाता है. पर्यटकों के लिए यह एक अलग ही अनुभव बन गया है. जहां सामान्यतः जंगल सफारी के दौरान हिरण या सांभर को दूरी से देखा जाता है, वहीं यह सांभर शहर के बीच सड़क पर ही रोमांच पैदा कर रहा है. खासकर सोशल मीडिया पर इस सेल्फी वाले सांभर’ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *