उत्तराखंड

श्री राधाबल्लभ शिव मन्दिर में मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भण्डारा

उत्तराखण्ड
31 जुलाई 2025
श्री राधाबल्लभ शिव मन्दिर में मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भण्डारा
काशीपुर। श्री राधाबल्लभ शिव मन्दिर, काशीपुर कमेटी द्वारा बताया कि नगर आनन्द नर्सरी के सामने कालोनी में ब्रह्मलीन पं0 बाबू शर्मा की स्मृति में बने श्री राधाबल्लभ शिव मन्दिर में मां अम्बा देवी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
कमेटी सदस्य डा0 सतीश ने बताया की 1 अगस्त को कलश यात्रा निकलेगी व मूर्ति की प्रतिष्ठा 2 अगस्त व भण्डारा 3 अगस्त हो मन्दिर पर होगा। उन्होने समस्त जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मां आ आशीवार्द ले और प्रसाद ग्रहण करंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *