श्री चैती मेले में श्री ठाकुर महासभा प्याऊ का उद्घाटन
उत्तराखण्ड
27 मार्च 2026
श्री चैती मेले में श्री ठाकुर महासभा प्याऊ का उद्घाटन
काशीपुर। श्री चैती मेले में 76 वर्षो से लगातार लगने वाली श्री ठाकुर महासभा प्याऊ की शुरूआत हो गयी श्री ठाकुर महासभा प्याऊ का उद्घाटन दो कन्याओं कुमारी आराध्या व कुमारी रम्या द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि यह प्याऊ पिछले 76 वर्षो से लगातार लग रही है प्याऊ में दूरदराज से आने वाले लोगो के लिये रूकने एवं पीने के पानी की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है रात्रि विश्राम के लिये बिस्तर आदि की व्यवस्था सभा की ओर से निःशुल्क की जाती है।
प्याऊ के उद्घाटन में वीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, पंवन कुमार, राजीव कुमार, वैभव सिंह, केशन सिंह, राम मोहन, कल्पना सिंह, रेनू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


