उत्तराखंड

श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया का चौथा दिन कल बन्द हो जायेंगे कपाट

उत्तराखण्ड
24 नवम्बर 2025
श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया का चौथा दिन कल बन्द हो जायेंगे कपाट
ब्रदीनाथ। श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया में आज पंच पूजा का चौथा दिन है। मां लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा और कढ़ाई प्रसाद चढ़ाया जाएगा। माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया जाएगा। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण देने के लिए भोग अर्पित किया जाता है। यह उत्सव, जिसे पंच पूजा का चौथा दिन भी कहते हैं, माता लक्ष्मी को समर्पित है और इसके बाद ही मंदिर के कपाट बंद करने की अंतिम तैयारियां शुरू होती हैं।

कढ़ाई भोग के बाद, रावल माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण देने के लिए लक्ष्मी मंदिर में जाएंगे। आज पंच पूजा के चौथा दिन मंदिर परिसर में विराजित मां महा लक्ष्मीजी की विशेष पूजा कर कढ़ाई प्रसाद चढ़ाया जाएगा और मां लक्ष्मी जी से श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में शेष शीतकाल के लिए श्री हरि नारायण प्रभु के सानिध्य में विराजमान होने की प्रार्थना करेंगे। उसके बाद कल पूजा अर्चना के बाद कपाट बंद कर दिये जायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *