शुरू करे अपना स्टार्टअप भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर देगा 10 लाख रूपये
उत्तराखण्ड
19 अक्टूबर 2025
शुरू करे अपना स्टार्टअप भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर देगा 10 लाख रूपये
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी) ने आईटी मंत्रालय के जेनेसिस ईआईआर सपोर्ट कार्यक्रम के तहत ये आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड एआई इंपेक्ट समिट में पहुंचे आईआईएम काशीपुर के डॉ. सफल बत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन और मैन्युफेक्चरिंग, डीपटेक सॉफ्टवेयर और प्रोडक्ट और आईसीटी स्पेस से जुड़े नवाचारों पर विशेष फोकस किया गया है। गत वर्ष 75 स्टार्टअप को ग्रांट मिली थी। 3000 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। पिमक.पपउ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह पहल देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में नवाचार को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।
कौन कर सकता है आवेदन
– ऐसे फुल-टाइम यूजी-पीजी छात्र या डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के संस्थापक जिनका स्टार्टअप दो वर्ष से अधिक पुराना न हो।
– आवेदक को आइडिएशन, प्रोटोटाइपिंग या प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के चरण पर कार्यरत होना चाहिए।
– जिन्होंने 10 लाख रुपये से अधिक की बाहरी फंडिंग (सरकारी ग्रांट सहित) प्राप्त न की हो।
– जिनका आइडिया या इनोवेशन मौलिक हो और किसी मौजूदा उत्पाद या सेवा की नकल न हो।


