शिक्षक दिवस पर चौधरी विजेन्द्र सिंह को मिली डॉक्टर मानद उपाधि
उत्तराखण्ड
6 सितम्बर 2025
शिक्षक दिवस पर चौधरी विजेन्द्र सिंह को मिली डॉक्टर मानद उपाधि
काशीपुर। शिक्षक दिवस पर हल्द्वानी में होटलियर काउंसलर ऑफ़ इंडिया द्वारा नगर के यूनिवर्सल हाल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश विदेश सहित उत्तराखंड के उत्कृष्ट 100 शिक्षकगण एवं विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट विभूतियों की भागीदारी रही । जिसमें उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के चौयरमैन चौधरी विजेन्द्र सिंह को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहयोग हेतु काउंसिल के चौयरमैन ऑफ दा बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा डॉक्टर मानद उपाधि प्रदान की गई ।
चौधरी विजेन्द्र सिंह को डॉक्टर मानद उपाधि प्राप्त होने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं खिलाङियों में उत्साह की लहर है । क्षेत्र के सुप्रसिद्ध खिलाङी राजीव चौधरी प्रसिद्ध चिकित्सक रवि सहोता शिक्षाविद डॉक्टर गौरव गर्ग चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती दीपिका गुङिया आत्रेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्यों ने चौधरी विजेन्द्र सिंह को बधाई प्रेषित की हैं ।


