शरद पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा
उत्तराखंड
22 अक्टूबर 2023
शरद पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा
काशीपुर | शारदीय नवरात्रि (Navratri 2023) के बाद शरद पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है
इसी के साथ ये साल 2023 का आखिरी ग्रहण भी होगा। जानकारी अनुसार ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा (Chandra Grahan 2023 Sutak Time)। पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा।