वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकाली भव्य शोभायात्रा
उत्तराखंड
30 अक्टूबर 2023
वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकाली भव्य शोभायात्रा
काशीपुर | वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
रविवार को महेशपुरा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में सुबह से ही आयोजन समिति के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि शैलेंद्र मिश्रा और प्रियंका अग्रवाल ने पूजा स्थल से ज्योति लाकर शोभा यात्रा के लिए सजे भगवान वाल्मीकि के डोले में स्थापित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में भगवान वाल्मीकि, श्रीराम दरबार, मां काली, भारत माता, मां दुर्गा की झांकियां सजी थीं। बैंडबाजों के साथ युवाओं की टोलियां चल रही थीं। शोभायात्रा महेशपुरा मार्ग से टांडा तिराहा होकर एमपी चौक से मुख्य बाजार से किला बाजार, नगर निगम होकर वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में डीपी रत्नाकर, जितेंद्र देवांतक, हर्ष रत्नाकर, अजय बन्नू, राहुल पारछे, रितिक बेदी, विनोद सूद, अशोक पुजारी, शिवनंदन टांक, उमेश सौदा, सुमित सौदा, राजकुमार मरदान, अमित मारकन्डे, अभिषेक, सोनू, सचिन खत्री, राजीव आदि रहे।