उत्तराखंड

वार्ड में कूड़ा गाड़ी न आने से वार्डवासी परेशान, कैसे चलेगा स्वच्छता अभियान

उत्तराखण्ड
9 जनवरी 2026
वार्ड में कूड़ा गाड़ी न आने से वार्डवासी परेशान, कैसे चलेगा स्वच्छता अभियान
काशीपुर। नगर में नगर निगम डोर-टू-डोर कूडा उठान व स्वच्छता अभियान चला रहा है। परन्तु वार्ड नं0 28 के निवासी 15 दिनों से कूडा गाड़ी न आने से परेशान दिखे।
वार्ड नं0 28 लाहोरियान-रहमखानी के निवासियों ने बताया कि 15 दिनों से वार्ड में कूडे गाडी न आने से घरों में कूडे एकत्रित हो रहा है। जिससे लोगों में कूड़ा फेकने में परेशानी हो रही है। मौ0 लाहोरियान -रहमखानी मस्जिद के पास गलियों में पहले कूड़े की दो गाडियां एक बड़ी और एक छोटी कूड़ा गाड़ी गालियों में आती थी परन्तु 15 दिनों से कूडा गाडी न आने से वार्डवासी परेशान है वार्ड वासियों ने मेयर व वार्ड पार्षद से अनुरोध व्यक्त किया है कि कूड़ा गाडी को गलियों मंे शीघ्र शुरू किया जाये जिससे वार्ड की स्वच्छता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *