उत्तराखंड

रोडवेज परिचालकों की पदोन्नती प्रक्रिया दस महीने से लटकी

उत्तराखण्ड
5 अप्रैल 2026
रोडवेज परिचालकों की पदोन्नती प्रक्रिया दस महीने से लटकी
काशीपुर। रोडवेज के काठगोदाम परिक्षेत्र में 29 परिचालकों की पदोन्नति प्रक्रिया पिछले दस महीने से लटकी हुई है। इससे परिचालकों में रोष है। उन्होंने जल्द पदोन्नति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम परिक्षेत्र में परिचालकों की बुकिंग क्लर्क (बीसी) के पद पर पदोन्नति होनी है लेकिन यह प्रक्रिया दस महीने से लटकी है जबकि अन्य डिपो में पदोन्नति हो चुकी है। इस वजह से रोडवेज कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने बताया कि कई परिचालक तो बगैर प्रमोशन के ही रिटायर हो गए हैं जबकि शेष कुछ कर्मी भी रिटायरमेंट की लाइन में हैं। परिचालकों का आरोप है कि पदोन्नति की फाइलें कार्यालयों में चक्कर काट रही हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री पंकज भटनागर ने बताया कि इस देरी के कारण वरिष्ठ परिचालकों को आर्थिक और पद संबंधी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर जल्द ही कोई प्रभावी कार्रवाई न हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *