रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभी संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
उत्तराखण्ड
8 सितम्बर 2025
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभी संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
काशीपुर। रोडवेज परिसर में आज को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभी संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष जताया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों की उपेक्षा कर रहा है। दो माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि काशीपुर डिपो परिसर में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भरा रहता है। निगम की बस बेड़े में नई बसें उपलब्ध न होने से मजबूरन खटारा बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, अनुबंधित बसों को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्लाईओवर बनने के बाद बसें टांडा बाईपास से निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को बस अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसमें ध रना, प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे कठोर कदम भी शामिल होंगे। धरने में मुकेश कुमार शर्मा, रामपाल सिंह, देशराज सिंह, जितेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, उमेश कुमार चौधरी, दिलशाद हुसैन, हरजिंदर सिंह, रामचंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बृजपाल सैनी, अजीम अहमद, गुरजंट सिंह, शैलेंद्र सिंह, उमेश कांबोज, राजीव शर्मा, अमृत सिंह लहरी, मनजिंदर सिंह, सर्वेश कुमार, शिव किशोर, राकेश कुमार, रोहित कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार भटनागर, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, रघुवीर सिंह व विपिन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


