उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके

उत्तराखण्ड
11 अप्रैल 2026
रूद्रप्रयाग में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके
रूद्रप्रयाग । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटके सुबह 5.13.17 बजे महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी गहराई धरती से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *