उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन

उत्तराखण्ड
2 नवम्बर 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन
देहरादून। राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची। सुबह वह हरिद्वार में पतंजलि विवि के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके बाद राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन किया। राष्ट्रपति आज अपने आशियाने में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

कल तीन नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *