रामनगर से कासगंज सीधी रेल सेवा शुरू
उत्तराखण्ड
27 सितम्बर 2025
रामनगर से कासगंज सीधी रेल सेवा शुरू
रामनगर। रामनगर से बरेली, कासगंज जाने वालों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कर दी गई है। 30 सितंबर से रामनगर से बरेली और कासगंज के लिए पैसेंजर ट्रेन संचालित की जाएगी। ट्रेन में 14 डिब्बे लगाए जाएंगे।
रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रामकुमार वर्णवाल ने बताया कि लंबे समय से बरेली और कासगंज के लिए पैसेंजर ट्रेन की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से 30 सितंबर से नई ट्रेन 55308 चलाई जा रही है। ट्रेन रामनगर से सुबह 4.40 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। ट्रेन काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, बरेली के बाद दोपहर 1.30 बजे कासगंज पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन दोपहर 1रू40 बजे कासगंज से रामनगर के लिए चलेगी और रात 10 बजे यहां पहुंचेगी।


