राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी का मतदान जारी
उत्तराखण्ड
23 दिसम्बर 2025
राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी का मतदान जारी
काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए आज मंगलवार की सुबह आठ से मतदान जारी है जो दोपहर दो बजे तक होगा। दोपहर बाद मतमगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर चार और मंत्री पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री महिला और महिला संगठन मंत्री पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सोमवार को उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन पहले सत्र में गोष्ठी के बाद दूसरे सत्र में मंडल स्तरीय कार्यकारिणी के लिए नामांकन व नाम वापसी की प्रकिया हुई।
नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. गोकुल सिंह मर्ताेलिया, डॉ. रवि शंकर गुसाईं व त्रिवेंद्र सिंह मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष पुरुष पद पर देवकी नंदन भट्ट, डॉ. दिनेश चंद्र पंत, हर्षदीप, महेंद्र सिंह पटवाल व राजपाल सिंह के बीच मुकाबला होगा। मंत्री पद पर भारतेंदु जोशी, डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. विवेक पांडे चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर कपिल पांडे और मो. अजीम सैफी, संगठन मंत्री पुरुष पद पर मधुर, महेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज सचान, आय-व्यय निरीक्षक पद पर चंदन सिंह, रामपाल गंगवार, प्रकाश राठौड़ के बीच मुकाबला है। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रीति मझगई, संयुक्त मंत्री महिला पद पर बबीता सिंह व संगठन मंत्री महिला पद पर गोता गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन है। चुनाव में कुमाऊं के छह जिलों के 1200 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।


