रविवार को संभालेंगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पदभार – अलका पाल
उत्तराखण्ड
15 नवम्बर 2025
रविवार को संभालेंगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पदभार – अलका पाल
काशीपुर रू महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत कार्यक्रम में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया । यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 16 नवंबर 2025, रविवार को प्रातः 12रू05 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय, राजपुर रोड देहरादून में अपना पद भार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ सहित संपूर्ण प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे । पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं नवयुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस एक जुटता के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए तैयार है।


